दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बिलरियागंज ब्लाक के हरखपुर ग्राम सभा में नाली और खड़जा के निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग किया जा रहा। इस बात की शिकायत मिलने पर बीडीओ बिलरियागंज मौके पर पहुंचकर जांच किए और मानक के हासाब से काम कराने का निर्देश दिया।
खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार को जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी है। बीडीओ ने कहा कि ग्राम सभा में हो रहे सभी कार्यों की रिपोर्ट मांगी गयी है।
बीडीओ ने कहा कि घटिया काम किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम मानक के अनुसार ही काम होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है सभी पेमेंट रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने कहा कि यहां खडंजा और नाली के निर्माण में सेमा या खराब ईंट लगाने की शिकायत मिली है। जो सबसे खराब ईंट माना गया है। इसके अलावा सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा। सीमेंट की कोई मात्रा ही नहीं है। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम फ्लॉप हो जा रही है और ऐसे लोग ही सरकार को बदनाम कर देते हैं।
खंड विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि अगर घटिया काम, घटिया किस्म के पदार्थ सामाग्री मिला उसका पेमेंट नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *