दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बीते दो अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा टीबी मुक्त का प्रमाण पत्र बांटा गया। इसमें अहरौला विकास खंड के बहराकोठी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान को दिया गया। यह गांव
स्वच्छ और टी.बी. मुक्त घोषित किया गया है। ग्राम प्रधान पति विनोद कुमार दुबे को डीएम नवनीत सिंह चहल द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कांस्य स्मृति प्रतिमा प्रदान किया गया। जिससे पूरे ग्राम सभा के लोगो में हर्ष का माहौल है। गांव वालों का कहना है कि हम लोग ग्राम प्रधान के इस प्रयास से काफी प्रसन्न हैं। भविष्य में अन्य किसी अभियान में और बेहतर करने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *