दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अधिवक्ता परिषद आजमगढ़ इकाई ने दीवानी न्यायालय में स्थित अधिवक्ता भवन में गुरुवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। संविधान के आदर्शो का अनुकरण करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पूर्व सभी अधिवक्ताओं ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्टी को अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम मालवीय ,महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। बक्ताओं ने डॉ बी आर अंबेडकर को पिछले शदी का महानायक बताया और कहा कि उनके विचार सदैव हम सबको प्रेरित करते रहेंगे। इसके अलावा इस गोष्ठी में वीरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह ,पवन कुमार सिंह, शिवम पांडे ,अवनीश कुमार सिंह ,रतिभान सिंह, दिनेश मौर्य, केसरी सिंह, उदयभान सिंह, राजेश सिंह पाराशर ,विनय कुमार मिश्रा, सुधांशु राय ,रविंद्र नाथ पांडे ,अश्वनी कुमार राय ,राजेश सिंह तोमर, मोनिका सिंह, सदानंद यादव ,सर्वेश सिंह, प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव , सत्यनारायण लाल समेत बहुत से अधिवक्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *