

इसी दिन हुआ था आजमगढ़ जिले की स्थापना
महोत्सव में रैंप में जलवा बिखेरेंगी जिले की माडल लड़कियां
आजमगढ़।
जिले में 18 से 24 सितम्बर 2023 तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन होगा। इसी दिन आजमगढ़ की स्थापना हूई थी। इसी दिन हरितालिका तीज का ब्रत भी है। खुशी और उमंग के बीच महोत्सव का रंग जम जाएगा। इस दौरान जिले की माडल लड़कियां भी रैंप पर जलवा बिखेरेंगी। यह लड़कियां रैंप पर कैटवाक करेंगी। यह कार्यक्रम हरिऔध कला केंद्र आडिटोरियम/सभागार में होगा।शनिवार को लड़कियों ने रिहर्सल किए। संगीत की धुन पर जनपद के विभिन्न स्थानों से आए दर्जनों डिजाइनर्स की मौजूदगी में लगभग 100 से ज्यादा मॉडल्स प्रतिभागियों ने लाईट साउंड की धुनरैंप पर प्रोफेशनल अंदाज में रैंप पर कैटवाक किया। ये आयोजन पूर्णतः आजमगढ़ के लोगों के लिए आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों मॉडल्स प्रतिभागियों ने भाग लिया, मॉडल्स को रैंप पर कैटवॉक करते देख उपस्थिति जज निर्णायक मंडल प्रभावित हुए। इस दौरान निर्णायक जजों के द्वारा डिजाइनर्स मेकप आर्टिस्ट तथा मॉडल्स से संवाद किया। जिसमें डिजाइनर्स के थीम और उनके द्वारा निर्मित वस्त्रों के बाबत विस्तृत जानकारी ली, खासकर मुबारकपुर हथकर्घा निर्मित कपड़ों के उपयोग पर बात की और उसे बढ़ावा देने पर बल दिया। आजमगढ़ महोत्सव में दिनांक 20-21 सितंबर को चयनित मॉडल्स एवं डिजाइनर्स मेकप आर्टिस्ट मॉडल्स को अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।
सैकड़ों मॉडल के लिए एक दिवसीय ऑडिशन रखा गया था। जिसमें विभिन्न संस्थान न्यू कलाकेंद्र, साज फाउंडेशन, सर्वोदय विद्यालय, सेठ एमआर जयपुरिया के, आकांक्षा समिति व अंगिरा भारद्वाज, डॉ. सीमा गंगवार, अनवेशा श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आयोजन में उपस्थिति रहे डॉ. पूनम तिवारी, नारीशक्ति संस्थान पूनम सिंह, डॉ. संतोष सिंह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सूत्रधार संस्थान के सचिव अभिषेक पंडित, रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा, विनीत सिंह, अभिषेक राय, जनपद के विभिन्न गणमान्य नागरिकगण आदि। कार्यक्रम के दौरान मंच का कुशल संचालन अंकिता सिंह के द्वारा किया गया।
