दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
आजमगढ़ महोत्सव 2024 के सेमीफाइनल राउंड में पहली बार 50 वर्ष से अधिक उम्र की कामकाजी और घरेलू महिलाओं को मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिला। हरिऔध कला केंद्र के सभागार में आयोजित इस फैशन शो का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की धर्मपत्नी माधवी मीना द्वारा किया गया।
इस फैशन शो में 25 डिजाइनरों और 125 मॉडल्स ने हिस्सा लिया। जहां परिधानों की रचनात्मकता देखते ही बनती थी। किसी ने वेस्ट मैटेरियल, तो किसी ने जुट और प्लास्टिक से अनोखे परिधान तैयार किए हैं। यहां तक कि अखबारों से बने परिधान भी आकर्षण का केंद्र रहे। पहली बार रैंप पर उतरी 50 प्लस महिलाओं के आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंगिरा भारद्वाज और उपाध्यक्ष श्रद्धा खटाना ने सभी प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागी 20 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक के मंच पर फाइनल मुकाबला करेंगे। साथ ही, 14 सितंबर को हरिऔध कला भवन में नृत्य एवं गायन के ऑडिशन भी आयोजित संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *