आशीष तिवारी

आजमगढ़।
रविवार की रात को भोजपुरी नाइट के साथ ही पांच दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में यह कार्यक्रम 18 सितंबर से शुरू था। कार्यक्रम के अंतिम दिन भोजपुर अदाकारा एवं गायिका अक्षरा सिंह का कार्यक्रम था।
अक्षरा सिंह क़ देखने वालों की भीड़ जुटी थी। मंच पर अक्षरा सिंह जैसे अपना प्रोग्राम देने के लिए पहुंची कि भीड़ सीटी बजाते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बेकाबू होने पर भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए लाठी भांजी। पुलिस द्वारा लाठी मारने पर लोग उग्र होकर और हंगामा करने लगे। इस वजह से काफी देर तक कार्यक्रम रूक गया। इसके बाद अक्षरा मंच से नीचे उतर गयीं।
वैसे तो कार्यक्रम में भीड़ संतुलित रहती थी, लेकिन रविवार को अक्षरा सिंह का कार्यक्रम होने की वजह से भीड़ ज्यादा बढ़ गयी थी। आसपास गांव और शहर के तमाम लोग यहां पहुंच गये थे। खास तौर पर युवाओं की संख्या ज्यादा थी। युवाओं की संख्या अधिक होने से यहां हंगामा होने लगा। पुलिस को स्थिति को काबू करने में पसीने छूट गए। कई बार लाठियां चलाकर भीड़ को काबू में किया।
रविवार के इस कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी विजय बहादुर पाठक एवं रामसूरत राजभर ने मुख्य रुप से किया। जिला प्रशासन की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके नोडल एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह को प्रभारी बनाया गया था। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, हरिबंश मिश्रा सहित पार्टी के तमाम नेता और अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *