दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़
पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की पुण्य तिथि शुक्रवार को मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के बड़गहन गांव स्थित उनके कालेज परिसर में मनाई गयी। इस कार्यक्रम में आजमगढ़ के सांसद एवं लोकसभा में सपा के मुख्य सचेतक धर्मेंद्र यादव भी पहुंचे थे।

 

उन्होने कहा कि जब हम सभी इकट्ठे होकर श्रद्धांजलि सभा में किसी महान व्यक्तित्व को याद करते हैं, तो वहीं हमारी और आपकी जिम्मेदारी व दायित्व होना चाहिए कि आप जिस महान व्यक्तित्व के गुणों के बारे में चर्चा कर रहे हैं और दूसरी पीढ़ी को बताने का काम कर रहे हैं, तो वहीं मैं समझता हूं कि हमारे जैसे जितने भी राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। उनकी जिम्मेदारी और दायित्व होना चाहिए कि उनके महान उच्च आदर्शो को जिसे प्राप्त नहीं किया जा सकता, परंतु उनका अनुसरण अवश्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने आजमगढ़ के निर्वाचित हुए पुराने सभी जनप्रतिनिधियों की चर्चा करते हुए कहा कि आजमगढ़ ने हमेशा महान विभूतियों को अपना जनप्रतिनिधि चुनकर देश की संसद व विधानसभा में भेजने का काम किया है। चाहे वह स्वर्गीय चंद्रजीत यादव हो या स्वर्गीय राम नरेश यादव, स्वर्गीय राम बचन यादव हो या स्वर्गीय रामधन, स्वर्गीय शिवराम राय हो चाहे ईशदत्त यादव, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव हो चाहे अखिलेश यादव। और मेरा सौभाग्य है कि आज मैं इस महान परंपरा की कड़ी हूं, और यहां की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, विधायक बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, विधायक अखिलेश यादव, सांसद लालगंज दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *