दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ में मिलकर लोकसभा लालगंज में सांस्कृतिक गतिविधियों को आयोजित कराने व सामाजिक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कराने के लिए सार्वजानिक स्थान के सम्बन्ध में लालगंज नगर में अत्याधुनिक प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम बनवाने व आजमगढ़ नगर में स्थित जो पहले आजमगढ़ मुख्यालय में सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का केंद्र रहा राहुल सांस्कृत्यायन प्रेक्षागृह सिधारी का अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त कर जीर्णोद्धार कराने, नगर पंचायत लालगंज, फूलपुर, बुढ़नपुर , निज़ामाबाद में विभिन्न सड़को का निर्माण कराने के लिए पत्रक सौपकर कार्य को करने का आग्रह किया।
जिस पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर लालगंज व आजमगढ़ नगर में शीघ्र ही नया अत्याधुनिक सुविधाओं सहित ऑडिटोरियम स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया व सभी मुद्दों पर शीघ्रता से कार्य कराने हेतु अधीनस्थ को आदेशित भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *