आशीष तिवारी

आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव के पास गुरुवार की रात करीब पौने नौ बजे चार पुलिसवालों को पिकअप से कुचलने का प्रयास किया गया। साथ ही फायरिंग किए। चोट लगने से चारो पुलिसवाले घायल हो गये हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह सभी पुलिस वाले अपने निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। पुलिस इस संबंध में दस से अधिक पशु तस्करों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
शुक्रवार की शाम को एसपी ग्रामीण चिराग जैन अहरौला थाने पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आदेश दिया।

 


एसपी ग्रामीण के मुताबिक जो पुलिस वाले घायल हुए हैं, उनमें डायल 112 के पंकज यादव, हमराही होमगार्ड रामप्रवेश प्रजापति व दो अन्य आरक्षी परीक्षित दुबे, सौरभ राय का नाम शामिल है। इनमें रामप्रवेश प्रजापति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस की सख्ती से पशु तस्कर बौखलाए हुए हैं। जिसके चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं। दस से अधिक पशु तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *