दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई की पूर्ण तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सहजानंद राय ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा-पुंज ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। अटल जी ने भारतीय राजनीति में सेवा और सुशासन की मजबूत आधारशिला रखने के साथ पोखरण परमाणु परीक्षण के द्वारा संपूर्ण विश्व को भारत के विराट सामर्थ्य का परिचय दिया। राष्ट्र के लिए उनका अनन्य समर्पण, गरीब कल्याण के सतत प्रयास व अद्वितीय संगठन कौशल सदैव हमारी प्रेरणा है। उनकी पूर्ण पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हुं।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अटल जी अपने दूरदर्शी नेतृत्व में देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा। भारत रत्न के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।
सदर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने कहा कि देश में जब-जब राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा व सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात आएगी, अटल जी जरूर याद आएँगे। एक तरफ जहाँ भाजपा की स्थापना के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रहित की वैचारिकी को लोकप्रिय बनाया, वहीं प्रधानमंत्री के रूप में देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूती दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, जिला मंत्री अजय यादव, मनीष सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज यादव, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव, रतन गुप्ता, दीपक मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *