
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है। वैसे वैसे चौकाने वाले परिणाम दिख रहे हैं। ऐसा ही चौकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में देखने को मिला। जहां चुनाव से पहले ही इंदौर सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पर्चा भरने वाले अक्षत बम ने पर्चा वापस ले लिए और भाजपा में शामिल हो गये। अक्षत बम के इस तरह के कदम से मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेतागण काफी नाराज हैं। क्योंकि सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अक्षत बम ने कहा कि वे राष्ट्र निर्माण के लिए इस प्रकार का कदम उठाए हैं। उधर कांग्रेस नेताओं का कहना है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अक्षत बम को टिकट इसलिए दे दिया कि अक्षत बम के पास पैसा है। लेकिन अक्षत बम ने ऐन वक्त पर अपना यह रंग दिखा दिया।
