
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
काफी दिनों से देवगांव कोतवाली पुलिस द्वारा बैरीडीह गांव निवासी जिस असलम शेख की तलाश में जुटी हुई थी। उस असलम शेख को लालगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार चौधरी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक वह कहीं घटना को आंजाम देने जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक लालगंज चौकी प्रभारी अजीत कुमार चौधरी मय हमराह कटौली मोड़ पर खड़े थे। अभियुक्त असलम शेख पुत्र मो. तंजरे आलम निवासी बैरीडीह थाना देवगांव आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है। उससे पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारी मिलने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की वजह से पुलिस अपराधियों पर कहर बरपा रही है।
