दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
तरवा विकासखंड के फद्दूपुर गांव निवासी अरविंद यादव उसकी पत्नी नीलम यादव, 12 वर्षीय बेटा आशीष और 10 वर्षीय बेटी अंशिका के आंखों की रोशनी बीमारी के चलते समाप्त हो गई है। इन लोगों को इलाज के लिए दिल्ली एम्स में जाना है, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से इन लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। यह लोग अपनी समस्या समाधान के लिए शासन और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं से कोई मदद नहीं मिल सकी है। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता रामकुंवर यादव को जब यह जानकारी हुई तो वह गांव पहुंचे और पीड़ितों की मदद के लिए भिक्षाटन शुरू कर दिया। एक दिन के भिक्षाटन में कुल 17440 रुपये रामकुंवर ने इकट्ठा किया और अरविंद के परिवार को सौंप दिया। रामकुंवर ने बताया कि सोमवार को भी गांव में भिक्षाटन किया जाएगा। इस संबंध में जिले के अन्य संभ्रांत लोगों के पास भी मदद के लिए वे जाएंगे। रामकुंवर यादव ने बताया कि इस परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इस परिवार के बेहतर इलाज के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। रविवार को भीक्षाटन के दौरान पूर्व प्रधान राकेश सिंह, अजय यादव, सभाजीत सिंह, हरि राजभर, नूतन दुबे आदि लोगों ने मदद किया। राम कुंवर के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *