

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
रविवार को रिक्शा स्टैंड पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में केजरीवाल को आशीर्वाद सामूहिक उपवास का कार्यक्रम किया गया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ कृपाशंकर पाठक के द्वारा किया गया।
उन्होने कहा कि देश आपातकाल के दौर से गुजर रहा है। जिस प्रकार से ईडी द्वारा फर्जी तरीके से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, ये देश के लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। यह तानाशाही सरकार देश की संपत्तियों को चंदा लेकर उद्योगपतियों को बेचने का काम कर रही है। आम जनता उपयोग के दैनिक वस्तुओं पर टैक्स लगाकर खजाना भरने का काम कर रही है। अभी तक देश में दूध, दही और कॉपी किताब पर किसी भी सरकार ने टैक्स नहीं लगाया था, लेकिन मोदी सरकार इन रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी टैक्स लगाने का काम कर रही है।
पुष्पेंद्र राणावत सह प्रभारी आजमगढ़ ने कहा की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के दम पर विपक्षी पार्टियों को कुचलने का काम कर रही है और 2024 का चुनाव अकेले लड़ना चाहती है।
जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि इलेक्ट्रोरल बांड के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला करने वाली मोदी सरकार पूरी तरह से भष्टाचार में डूबी हुई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जो देश के नौजवानों को अच्छी शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। दिल्ली की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं। बिजली, पानी और माता और बहनों को मुफ्त यात्रा कराने का काम कर रहे हैं। उस मुख्यमंत्री के ऊपर फर्जी गवाही के आधार पर ईडी के माध्यम से गिरफ्तार करने का काम कर रही है। जिन शराब कारोबारियों के कहने पर उनको गिरफ्तार किया जाता है उनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी इलोक्ट्रोरल बांड के रूप में 55000 करोड़ रुपए का चंदा लेती है और उन आरोपियों को जमानत देकर बरी कराने का काम करती है। दूसरे आरोपी को तेलंगाना से लोकसभा का टिकट देकर लोकसभा चुनाव लड़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में अनिल यादव, डॉक्टर अनुराग, एमपी यादव, विक्रमजीत सिंह विक्रमजीत सिंह, धनंजय यादव, अंजनी तिवारी, उमेश यादव, रामकिशोर चौहान, राजेश कुमार सिंह, रमेश चंद्र मौर्य, हरि नारायण चौहान, अविनाश सिंह, नवीन कुमार, रवि प्रताप सिंह, रामसतन पटेल, शरदचंद राघव, संतोष कुमार सिंह, दीनबंधु गुप्ता, सतीश यादव, राजेश कुमार यादव, मनोज आजाद, प्रद्युमन सिंह आदि मौजूद रहे।
