
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कार इंश्योरेंस का पैसा जमा करने के बावजूद भी बीमा न करने तथा शिकायत करने पर धमकाने के मामले में पीड़ित ने हुंडई एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है ।इस मामले में पीड़ित मस्जिद शेख निवासी हैदराबाद उर्फ छतवारा निवासी थाना सिधारी ने आरोप लगाया कि उसने एक गाड़ी शिवा हुंडई आजमगढ़ से खरीदा था। जिसका बीमा 2023 सितंबर में पूरा हो गया था। अक्टूबर 2023 में माजिद ने एजेंसी पर जाकर बीमा का लगभग तीस हजार रूपए ऑनलाइन जमा किया। उसके बावजूद एजेंसी के कर्मचारियों ने माजिद की गाड़ी का बीमा नहीं किया। माजिद ने कई बार एजेंसी पर जाकर बीमा की कॉपी मांगी। लेकिन कॉपी नहीं दी गई। जब एक साल बीतने पर माजिद ने दूसरी कंपनी से बीमा करने का प्रयास किया, तब पता चला कि एजेंसी वालों ने उसकी गाड़ी का बीमा ही नहीं किया था। एक साल तक गाड़ी बिना बीमा के ही चलती रही जब माजिद ने एजेंसी पर जाकर उसकी शिकायत की तब एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने माजिद को ही धमकाने का प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
