दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन की तरफ से गुरुवार को शहर के गौरी शंकर घाट पर होली उत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में फाउंडेशन के बच्चों के आलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खूबसूरती को महशूस किए।
यहां पर शहर के 50 से अधिक गणमान्य शहरी और ढाई सौ से अधिक बच्चे मौजूद रहे।
सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा। इस बार होली के अवसर पर ब्लिस वेधा (हिमांशु अरोरा) की तरफ एवं अभिषेक राय, डॉ आशुतोष की तरफ से मिष्ठान एवं अन्य खाना खाने की सामग्री का वितरण भी किया गया।
संस्था की सचिव साक्षी पांडे ने बताया कि आटे से भक्त प्रहलाद और माता होलिका की प्रतिमा बनाई गयी। इसके जरिए होली के महत्व को समझाया गया।
बताया गया कि होली सौहार्द और मिलन का त्यौहार होता है।आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए भी होली का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान जिले के लोगों से ऑर्गेनिक होली खेलने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में हर्ष जयसवाल, निधि गुप्ता, स्मिता, श्वेता, आशुतोष, आदित्य, अंजली पांडे, पल्लवी, सुधा पांडे, रत्नेश, आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *