दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर कोतवाली परिसर में व्यापारी बंधु, पेट्रोल पम्प एवं बैंक मित्रों/माइक्रों फाइनेन्स कर्मियों/होटल मालिकों की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सुरक्षा को अत्यधिक प्रभावी बनाये जाने एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि सभी व्यापारी बन्धु अपने – अपने दुकान के सामने अच्छे किस्म का सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगायें। जिससे आवाज भी साफ सुनाई दे। क्षेत्राधिकारी द्वारा व्यापारी संवर्ग को जाम के दृष्टिगत पार्किंग की व्यवस्था करने हेतु बताया गया। कहा गया कि यदि संभव न हो तो इस स्थिति में अपने निजी दो पहिया वाहन एवं ग्राहकों के दो पहिया वाहन दूकान के सामने सफेद पट्टी के अन्दर खड़ा करें। दिन में 9.00 बजे के बाद शहर क्षेत्र में शंकर फौवारे से लेकर पहाड़पुर तक भारी वाहन प्रवेश वर्जित करने का सुझाव दिया गया तथा व्यापारी संवर्ग से भी सहयोग की अपेक्षा की गयी।
उक्त बैठक में प्रभारी निरीक्षक अभयराज मिश्रा थाना एएचटी, प्रभारी निरीक्षक शशिमौली पाण्डेय थाना कोतवाली, उप निरीक्षक रामनिवास राम थाना एएचटी जनपद आजमगढ़, टीएसआई धन्नजय शर्मा,थाना एएचटी के समस्त अधि./कर्मचारीगण, जनपद के प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष, अध्यक्ष जिला व्यापार मण्डल व अन्य व्यापारी बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *