दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अजमतगढ़ मंडल में लाभार्थी संपर्क प्रमुख अभियान के तहत संगठनात्मक बैठक हुई। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला मंत्री आनंद सिंह रहे।
बैठक में कहा गया कि सभी लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगना है। सबको एक-एक बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसे जो बूथ दिया जाएगा। वे अपने-अपने बूथ पर जाकर वहां के लाभार्थी से संपर्क करेंगे। लाभार्थियों की सूची आ गई है। उसे मंडल अध्यक्ष द्वारा लेकर के लाभार्थी प्रमुख से संपर्क करना है। सरल ऐप पर वीडियो और फोटो अपलोड करना है। साथ ही लाभार्थी सै पार्टी के मोबाइल से मिस काल करवाना है। अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *