
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालडिग्गी बंधे की भूमि पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के विरोध में बुधवार को मुहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। गुरुटोला मोहल्ला की अशोक सोनकर, नंदू सोनकर, जगन्नाथ सोनकर, नरेश सोनकर, राजेश सोनकर आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि बांध की जमीन पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर लिया है। इस जमीन को लेकर जिलाधिकारी तथा आयुक्त न्यायालय तक अतिक्रमण करने वालों का मुकदमा भी खारिज हो गया है। उसके बावजूद बाढ़ खंड द्वारा अवैध निर्माण हटाया नहीं जा रहा है। इस प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड तथा तहसीलदार सदर को अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश दिया है।
