
दीवानी बार एसोसिएशन के नवीन सभागार में आयोजित हुई बैठक
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को दीवानी बार एसोसिएशन के नवीन सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि संविधान में वर्णित उपबंधो के मूल भावना का अनुसार आचरण करना हम सभी का कर्तव्य है।अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमारे महान संविधान निर्माताओं ने हमें एक बेहतरीन संविधान दिया। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों और आदर्शो को अपनाएं। इस गोष्ठी में अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष राधेश्याम मालवीय प्रियदर्शी, पियूष त्रिपाठी, राजेश सिंह पाराशर, वीरेंद्र सिंह,अशोक सिंह,पियूष राय,अभय दत्त गोंड,संजय उपाध्याय, रुपा गुप्ता आदि बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
