
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
लालगंज तहसील के सलेमपुर गांव निवासी अनुराग सिंह ने डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर जनपद का मान बढ़ाया है। वर्तमान में अनुराग सिंह जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया कोलकाता में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत हैं। अनुराग के पिता उदय प्रताप सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। अनुराग ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा चिल्ड्रन कॉलेज से उत्तीर्ण करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बीएससी किया। तत्पश्चात आईआईटी कानपुर से फिजिक्स से एमएससी करने के बाद गेट क्वालीफाई किया। इससे पूर्व यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 2024 में जियोलाजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया वैज्ञानिक पद पर सफलता पाई थी। वर्ष 2025 में डीआरडीओ ने वैज्ञानिक पद के लिए वैकेंसी निकाली। जिसमें सामान्य वर्ग की केवल एक सीट थी। बेटे की सफलता पर साथी अधिवक्ताओं ने उदय प्रताप सिंह को बधाई दी है।
