दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर के बेलइसा निवासी अनुराग सिंह ने वर्ष 2024 की गेट परीक्षा में फिजिक्स विषय में लगभग 79% नंबर प्राप्त करके पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुराग सिंह की सफलता पर उनके परिजनों में हर्ष व्याप्त है। अनुराग के पिता उदय प्रताप सिंह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है।अनुराग की सफलता पर अधिवक्ताओं ने भी अनुराग को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।अनुराग सिंह ने शहर के चिल्ड्रेन कॉलेज से हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट पास करने के बाद बी एच यू से बीएससी ऑनर्स तथा आईआईटी कानपुर से एमएससी फिजिक्स विषय से किया है। इससे पूर्व अनुराग ने संघ लोक सेवा आयोग की भू वैज्ञानिक के लिए आयोजित परीक्षा में पद पर आठवीं रैंक प्राप्त किया था।अनुराग ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व परिजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *