
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाने की पुलिस बुधवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करके बिहार में ले जाकर बेचता है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया कमल नयन दूबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संजय हरिजन पुत्र रामकुवंर हरिजन है। वह सोनभद्र जिले के रायपुर थाने के सरईगढ़ टोला गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि संजय हरिजन बुधवार को सिलथम बाजार की तरफ आ रहा है। जो थाना रावर्ट्सगंज से गोवध के मुकदमें में वांछित भी है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित है।अगर जल्दी करे तो उसे अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष रामपुर बरकोनिया अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की बताये स्थान पर पहुँचे और उसे गिरफ्तार कर लिए।
0000000000
पूछताछ के दौरान उगला राजः
थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे ने बताया कि संजय हरिजन से पूछताछ करने पर बताया कि मैं पिकप से गोवंशो को लादकर बिहार पहुंचाने का काम करता हूँ, मैं अलग अलग समय पर अलग अलग लोगो की गाड़ी चलाता हूँ, और पिकप में गोवंशो को क्रुरता पूर्वक लादकर वध हेतु पिकप से बिहार लेकर जाता हूँ। पिकप चलाने के एवज में प्रति खेप मुझे 10,000/- रुपये मिलते है यह मुझे जानकारी थी कि मुझे रावर्ट्सगंज की पुलिस भी खोज रही है। क्योंकि मैं सुकृत में गोवंश की गाडी लोड़कर बिहार लेकर जाने की फिराक में था कि पुलिस के आने पर मौके से भाग निकला था। उसी के बाद से मै अपनी सुरक्षा के लिये ये तमंचा रखता हुँ , मैं दारु पीने के लिये सिलथम बाजार शराब ठेके पर जा रहा था कि पकड़ लिया गया।
