दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव निवासी दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद इस कदर गहरा गया है कि एक पक्ष के लोग एकजुट होकर दूसरे पक्ष के युवक गुलशन (30) को रविवार की देर रात को रास्ते में पकड़ लिए और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिए। युवक सिर से लेकर कमर तक झुलस गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय गुलशन घर से दुध लेने जा रहा था। गुलशन को आग का गोल बनते देख मौके पर अफरा तफरी मच गयी। स्थानिय लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर फरार हो गये। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे हुए गुलशन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव सहित आसपास क्षेत्र में सिर्फ इसी घटना की चर्चा है। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।

घटना के संबंध में सोमवार को बयान जारी करते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया का सरायमीर थाना क्षेत्र में पेट्रोल डालकर युवक को जलाने के मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी। पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष को इस बाबत समझाने के लिए गया हुआ था, आक्रोश में आकर विपक्षी पेट्रोल डालकर जलाने जैसी घटना को अंजाम दे दिया। वर्तमान में पीड़ित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह करीब 30% झुलसा हुआ है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। चिराग जैन ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की जा रही है, मौके पर उपस्थित अन्य लोगों से इस बाबत जानकारी ली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *