दैनिक भारत न्यूज

लखनऊ।
प्रदेश की राजधानी के तेलीबाग गांधीनगर में रिटायर सैन्यकर्मी इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया कि उसे साली की शादी में निमंत्रण नहीं दिया गया था।
मकान मालिक ने फंदे से शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी, तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। जांच पड़ताल के दौरान मामला उजागर होने पर पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजवा दिया।
हरदोई कासिमपुर गांव निवासी
अनिल वर्मा (47) सेना से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी विनीता, बेटे अनिकेश और आर्यन है। दो दिन पहले विनीता बच्चों के साथ अपनी बहन की शादी में शामिल होने मायके गई थी। अनिल घर पर अकेले थे। उन्हें साली की शादी में आमंत्रित नहीं किया गया था। इस बात से वह परेशान थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात विनीता ने पति को कॉल की थी। फोन रिसीव नहीं होने पर विनीता ने मकान मालिक से पति की खैरियत लेने को कहा था। मकान मालिक ने ही सबसे पहले अनिल का शव फंदे से लटकते देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *