चार घंटे की मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाली गयी एबुंलेंस

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ, अस्पताल में चल रहा इलाज

आजमगढ़।
जनपद समेत आसपास के जिलों में बारिश न होने से धान की फसल चौपट हो रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं आगरा समेत अन्य जिलों में भारी बारिश होने से आम जनजीवन त्रस्त है।
आगरा में भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया। इसी समय गर्भवती को लेकर जा रही एक एंबुलेंस पानी में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। गर्भवती को अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई। उसने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
मामला यमुना पार स्थित नुनिहाई नगला बिहारी का है। यहां की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन के फोन करने पर एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। कुछ दूर आगे जाकर बारिश के कारण हुए जलभराव में एंबुलेंस फंस गई। वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी। 
इसी बीच प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। मौजूद स्वास्थकर्मी एंबुलेंस में ही उसका प्रसव कराया। वहीं दूसरी तरफ जानकारी मिलने पर गांव के लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए। करीब चार घंटे की मेहनत के बाद  ट्रैक्टर से खींचकर एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *