
न्यूज एजेंसी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस के प्रतिष्ठित 145 साल पुराने ‘रेजोल्यूट डेस्क’ को हटवाकर सी एंड ओ डेस्क को अस्थायी रूप से लगवा दिया है। इस बदलाव की पुष्टि स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘द्रुथ सोशल’ पर किया। रेजोल्यूट डेस्क को अब अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। भविष्य में इस डेस्क को पुनः लगाया भी जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा। जिसमें कहा जा रहा कि 11 फरवरी को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डेस्क पर एलन मस्क के बेटे ने नाक पोंछ दिया था, जिसकी वजह से राष्ट्रपति ने इस डेस्क को हटवा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक 11 फरवरी को, एलन मस्क अपने बेटे एक्स के साथ ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए था। नेतृत्व मस्क कर रहे हैं। इस दौरान मस्क के बेटे को इसी रेजोल्यूट डेस्क पर नाक पोंछते देखा गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा। इसकी चर्चाएं तेजी से शुरू हो गईं। चार साल के एक्स ने न केवल अपनी नाक में उंगली डाली, बल्कि ऐसा प्रतीत हुआ कि उसने रेजोल्यूट डेस्क पर कुछ पोंछ दिया। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप प्रशासन ने डेस्क को हटाने की घोषणा की, जिससे कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह फैसला इसी घटना की वजह से लिया गया? इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि यह रेजोल्यूट डेस्क 145 साल पुराना है। इसे 1880 में इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया ने अमेरिका को उपहार दिया गया था।
