दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस मेगा कैंप में विभिन्न योजनाओं से लगभग 690 लोगों को लाभान्वित किया गया।
इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ़ जस्टिस में जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप की विधिवत शुरुआत की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को अवश्य मिले। जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारी विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल पर गए और लाभार्थियों से बात की और उन्हें लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर कई न्यायिक अधिकारियों ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। वहीं नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने बताया कि मेगा कैंप में जिला जज ने पांच महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का चेक भी सौंपा। वहीं महिला तथा बाल कल्याण विभाग से जुड़े 26 महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपे गए। वही पीएम स्वामित्व योजना के तहत डूडा से बनवाया गया 12 लोगों को आवास की चाभी भी दी गई।बैंकों से जुड़े योजनाओं के 50 लोगो को भी प्रमाण पत्र दिया गया। कुल 34 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इस अवसर पर एमएसीटी कोर्ट के जज मुकेश कुमार सिंह, अपर जिला जज कमलापति, विजय कुमार वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार यादव, संदीपा यादव, सीजेएम सत्यवीर सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुपम त्रिपाठी, एसीजेएम रश्मि चंद, के आर आनंद, अंकित वर्मा अतुल पाल, मीनल वर्मा, सिविल जज जूडी रविकांत, वीनस कुमार, सौरभ कुमार, निहारिका यादव,रिपुदमन सिंह, आदेश प्रताप सिंह, अक्षत सोनकर आदि न्यायिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *