जाकिर हुसैन ने कहा हाशिए पर खड़े लोगों को मजबूत कर हम देश और समाज को मजबूत कर सकते हैं

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आज़मगढ़।
रक्तदान के लिए मशहूर संस्था अल-फलाह फाउंडेशन ने अब बंजारा बस्तियों के वंचित लोगों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया है। संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल निजामाबाद तहसील क्षेत्र के चर्चित गांव खुदादादपुर और संजरपुर के पास बंजारा बस्ती का दौरा किया। वहां के बच्चों के शैक्षिक स्थिति की समीक्षा किए। इस मौके पर संस्था ने बच्चों के बीच कॉफी और अन्य सामान बांटे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अल फलाह फाउंडेशन के संस्थापक जाकिर हुसैन ने किया। उन्होंने बच्चों से शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारी जिंदगी का हिस्सा ऐसे पिछड़े लोगों के लिए भी होना चाहिए, ताकि देश और समाज मजबूत हो सके। इस अवसर पर अंजर संजरी और अली तारिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मालूम हो कि अल फलाह फाउंडेशन लंबे समय से बंजारा मुसलमानों की शिक्षा के लिए सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *