दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मुबारकपुर के विधायक अखिलेश यादव और मुरादाबाद के विधायक फहीम इरफ़ान बुधवार को अपने समर्थकों के साथ सठियांव से बैठौली स्थित पार्टी के कार्यक्रम स्थल तक ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। सपा विधायक अखिलेश यादव स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे। जबकि उनके समर्थक आगे आगे पार्टी का झंडा लेकर दौड़ते हुए चल रहे थे।
बता दें कि सपा सुप्रिमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सदर तहसील के बैठौली में चुनावी जनसभा आयोजित की गयी थी। जिसमें भाग लेने के लिए सपा विधायक अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ ट्रैक्टर चलाते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व महाप्रधान वीरेंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव, प्रधान कैलाश यादव, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ओमप्रकाश यादव महालिया, विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ, गुल्लु, सोनू, महाप्रधान राधेश्याम भारती, महाप्रधान संजय राम, प्रधान प्रकाश यादव, बेलाल भाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *