दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एयरटेल अपने उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ी सौगात लेकर आया है। कंपनी ने 4G और 5G यूजर्स के लिए मात्र ₹399 में अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा वाला बंपर रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस खास ऑफर की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को नरौली स्थित एयरटेल ऑफिस से भव्य बाइक रैली निकाली गई।
बाइक रैली नरौली पुल से शुरू होकर रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन, नगरपालिका, चौक, रैदोपुर व सिधारी होते हुए पुनः नरौली पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान एयरटेल कर्मचारियों ने लोगों को नए रिचार्ज प्लान की विशेषताओं की जानकारी दी और कंपनी के अन्य आकर्षक ऑफर्स से भी अवगत कराया।

इस मौके पर एयरटेल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने बताया कि यह रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में तेज़ और अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा चाहते हैं। बाइक रैली के दौरान शहरवासियों में इस नए प्लान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान, एयरटेल शहर के डिस्टीब्यूटर अरुण यादव, जोनल सेल्स मैनेजर विपिन त्रिवेदी,TSM श्रेया दीक्षित,TSM आशीष पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *