
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
शहर के मध्य पुरानी सब्जी मण्डी हाल में दुर्गा जी पूजा समिति द्वारा भव्य रूप से विधि विधान से पूजन के बाद माता रानी की प्रतिमा का पट खुल गया। जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। पूजन में मुख्य यजमान गगन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल ने विधि विधान से पूजन अर्चना किया। उसके पश्चात् माता रानी की पट खुले। पट खुलते मानो स्वयं दुर्गा प्रगट हो गई हों। जिसके बाद माता रानी के जयकारों से पंडाल गूंज उठा। पूजन समाप्ति के बाद श्री राणी सती श्याम भक्त मण्डल द्वारा माता रानी के मीठे मीठे भजन सुना के पांडाल में बैठे भक्तों को झूमने को मजबूर के दिया। श्याम प्रेमी अभिषेक अग्रवाल ने ये चमक ये धमक फुलवन मा महक सब कुछ सरकार तुम्ही से है, भजन सुनाया। श्याम प्रेमी हिमांशु अग्रवाल ने दुनिया चले न श्री राम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना, भजन सुना पूरा पंडाल भजन मय कर दिया। पूजन मुख्य रूप से अनूप जी अग्रवाल,अतुल कुमार अग्रवाल (पन्ना टावर), अमर अग्रवाल सोनी, पुरसोतम अग्रवाल बबलू, परितोष रूंगटा, सौरभ डालमिया, दीपक खंडेलिया,संतोष गोलवारा, योगेश शर्मा, अंशु गोयल,मोनू अग्रवाल, राकेश अग्रवाल गप्पू, पवन सर्राफ, कृष्ण चंद अग्रवाल सिंटू, ज्ञान चंद अग्रवाल, ओम अग्रवाल अठवारिया, अंकित अग्रवाल मेडिकल, अंकित अग्रवाल( श्रेय) शालू, वैभव, राज, अमित गर्ग , समिति अध्यक्ष बलराम अग्रवाल,मंत्री आशीष अग्रवाल, कोषाअध्यक्ष पवन अग्रवाल कार्यक्रम की जानकारी अमृत अग्रवाल अठवरिया ने दी।
