दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
सीएए लागू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को लालगंज तहसील परिसर में भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एडवोकेट, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह तथा योगेंद्र राय ने कहा कि सीएए लागू होने से पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य देशों में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू , सिख, बौद्ध, जैन, इसाई , पारसी आदि पीड़ित लोगों को नागरिकता देने का रास्ता खुल गया। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2019 के चुनाव घोषणा पत्र में सीएए लागू करने का वादा किया था। पार्टी ने सीएए लागू करके घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। सीएए के संबंध में अनेक प्रकार की भ्रामक बातें भी फैलाई जाती हैं। सीएए किसी की नागरिकता को समाप्त नहीं करता, बल्कि अल्पसंख्यक लोग जो बहुत लंबे समय से टेंट में रह रहे हैं। उनको नागरिकता देने के लिए लाया गया है। इस नियम से पीड़ित अल्पसंख्यक लोगों को सम्मान मिलेगा तथा उन्हें देश की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है। वह करती है। उसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है।रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। इस अवसर पर अशोक राय, हरी यादव, बंटी राय, प्रवेश राय, अरुण सिंह , कृष्ण कुमार मोदनवाल, इन्द्राज चौहान, संतोष सिंह, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, राकेश चतुर्वेदी, शिवेन्द्र राय, मिथिलेश सिंह, राजेश सिंह, सुशील राय, सन्तोष राय, अनिल राय, दयाशंकर सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *