हलाकान विपक्षियों ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार

पूर्व में तीन बार कर चुके हैं फंसाने की साजिश, रहे नाकाम

आजमगढ़।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तमरुआ गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र मुरली का आरोप है कि मुझे और मेरे पुत्र को गांव के ही कुछ लोगों द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर के फर्जी तरीके से मुकदमा में फंसाना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि गांव का एक 75 वर्षीय वृद्ध करीब चार माह पूर्व लापता हो गया। खोजबीन हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। करीब एक सप्ताह पूर्व गांव के सिवान में स्थित कुएं में एक नर कंकाल पड़ा हुआ था। कपड़े के आधार पर उसकी पहचान कंता के रुप में हुई है। शिनाख्त कपड़ों के आधार पर हुई है।
पीड़ित के मुताबिक वह पशुओं के चारे के लिए कुएं के पास से घास काट कर लाता था। उसे दौड़ा की बीमारी थी, गुमशुदगी के दिन वह उसी कुएं में गिर गया होगा ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया की जिस परिवार का वृद्ध था। उस परिवार से उसकी चुनावी रंजिश चलती है। वह लोग अक्सर फंसाने की साजिश रचते रहते हैं। पूर्व में तीन बार कुचक्र रचे, लेकिन पुलिस की जांच में सभी मामलों में हमें क्लीन चीट दे दी गयी। इसके बावजूद विपक्षी अन्य तरह की साजिश रच रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *