
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कासगंज में मोहिनी तोमर एडवोकेट के निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान चक्रमण करते हुए विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गयी।
दीवानी कोर्ट की महिला अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं लालगंज तहसील के अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्रमण किये।
उधर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। बैठक में कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की निर्मल हत्या किए जाने की कड़ी निंदा की गई और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की गई। तत्पश्चात सभी लोग सर्वसम्मत से पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। वहीं दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही महिला अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट तक जाने का निर्णय लिया। नाराज महिला अधिवक्ताओं ने शासन विरोधी नारे लगाते हुए महिला सुरक्षा तथा एडवोकेट प्रोटक्शनएक्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि मोहिनी तोमर के हत्यारों की गिरफ्तार कर उन्हे फांसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर उषा यादव एडवोकेट ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की किस तरीके से रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या की गई। वहीं अब कासगंज में एक महिला अधिवक्ता की हत्या की गई है। इस संबंध में हम मुख्यमंत्री से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हैं। इस जुलूस में विमला यादव, रमिता सिंह, उषा यादव ,निर्मल वर्मा, मिथिलेश गुप्ता ,पूनम यादव, कंचन लता, रूपा गुप्ता सिंधु भारती सोनी गोंड, राधवी यादव, आराधना यादव, शशि, मोनिका कुमारी, सुमन जायसवाल,नूतन राय, शालिनी दीक्षित, निशा यादव, छाया एडवोकेट समेत बहुत सी महिला अधिवक्ता शामिल हुई। उधर लालगंज में विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय, संतोष राय, सुनीस श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
