दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढनपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी पवन कुमार दीक्षित को सौंपा। इससे पूर्व अधिवक्ता तहसील में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी किए।
अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया की हम अधिवक्ताओं की मांग है कि अधिवक्ता समाज के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था की जाए। अधिवक्ताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार ले। आए दिन अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है यह एक गंभीर विषय है। अधिवक्ता की सुरक्षा के दृष्टिगत एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट अभिलंब लागू किया जाए। अधिवक्ताओं को भी स्वास्थ्य एवं उसके आश्रय दाताओं को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए।
अधिवक्ता की आजादी का हनन किया जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल विधानसभा परिषद एवं राज्यसभा में चयनित किया जाए, जिसकी सीट आरक्षित किया जाए। बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अधिवक्ताओं की महीने में दो बार बैठक की जाए। आदि प्रमुख मांग शामिल है।
बार एसोसिएशन के मंत्री राम विनय यादव ने कहा कि हम अधिवक्ता बंधु अपनी मांग को लेकर के बूढ़नपुर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग न पूरी होने पर न्याय कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी। इस मौके पर सूर्य प्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, जगत नारायण तिवारी, शीतला प्रसाद चौबे, बलराम यादव, उपेंद्र पाठक, शैलेन्द्र उर्फ डब्लू चौबे, उमाशंकर पांडे, प्रवीण सिंह, रामहित शर्मा, सौरभ सहाय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, शाहिद सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *