दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में अब तक कोई खेद नहीं प्रकट किया गया है। बल्कि अपनी तरफ से यह सफाई दी गई है। उन्होंने ऐसा नहीं किया जो शासन द्वारा स्थापित नैतिक सिद्धांत और विधिक मूल्य के प्रतिकूल है। हम लोग शासन से मांग करते हैं कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और उस समय की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर जिलाधिकारी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का संज्ञान लिया जाए और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
इस बैठक में इस बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मंत्री रामनयन यादव, फूलपुर तहसील बार के अध्यक्ष श्रीराम यादव, मंत्री घनश्याम तिवारी, सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मार्टिनगंज बार के अध्यक्ष राम प्रताप यादव, निजामाबाद तहसील बार के अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, मंत्री रामचेत यादव, सगड़ी बार के अध्यक्ष पतिराम यादव मंत्री प्रदीप राय, सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंत्री शेषमणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव आदि बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *