दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
ग्रामीण न्यायालय गठन के विरोध तथा अधिवक्ताओं के अभिव्यक्ति पर अंकुश लगाने के विरोध में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता शनिवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अधिवक्ताओं के अभिभावक एवं अभिव्यक्ति पर अंकुश लगाए जाने की तैयारी की जानकारी होने पर तथा अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।जिसमें अधिवक्ताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं, न्यायालयों में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारी की भारी कमी, अधिवक्ताओं को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, जनपद मुख्यालय पर कार्यरत न्यायिक अधिकारियों में से ग्रामीण अदालतों में स्थानांतरण कर ग्राम न्यायालय में भेजे जाने जैसे अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी चिंता व्यक्त की। इन सबके विरोध में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *