
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर, (आजमगढ़)।
स्थानीय तहसील सभागार में गुरुवार को उपजिलधिकारी प्रेमचंद मौर्या की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई। जिसमें उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि आचार संहिता पालन करने पर जोर दिया। आचार्य संहिता लगते ही सरकारी एवं गैर सरकारी स्थान पर लगे बैनर पोस्ट हटाए जाएंगे। निर्देशित किया कि जिन लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है वह भी अपना शास्त्र जमा करें। अपने क्षेत्र में सभी राजस्व निरीक्षक चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
इसीक्रम में बूढ़नपुर बाजार से उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्या एवं क्षेत्राधिकार किरण पाल के नेतृत्व में भारी संख्या में फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकल गया। आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों के मद्दे नजर बूढ़नपुर, कोयलसा, रानीपुर, भरौली, एकडंकी सहित अनेक इलाकों में फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र सिंह यादव, चौकी इंचार्ज राम निहाल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
