दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने गुरुवार को लालगंज तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं और दुर्व्यवस्थाओं से अवगत हुए। इसके बाद एसडीएम, तहसील कोर्ट में जाकर अभिलेखों का अवलोकन किया।
एडीएम ने तहसील में कंप्यूटर से निकाली जा रही खतौनी का अपडेट जाना। निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। एडीएम ने राजस्व निरीक्षक , अमीन व लेखपालों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाय। पत्रावली का रख रखाव ठीक-ठाक रहा। तहसील परिसर में स्वच्छता का ध्यान दिया गया है। एडीएम ने कहा कि तहसील के निरीक्षण में कोई बाहरी व्यक्ति कार्य करते नहीं पाया गया। लेखपालों के कार्य से असंतुष्टी थी, लेकिन सभी को सुधार का एक अवसर दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम एसपी सिंह के अलावा नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार , राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह , बिजेन्द्र सिंह , विपिन सिंह , प्रेमनरायण सिंह अमीन, फैज अहमद, शिवपूजन यादव, दुर्गा शुक्ला, लेखपाल सन्तोष सिंह , विभा पाण्डेय, गौरव सिंह, अश्वनी सिंह, चन्दशेखर यादव ,धीरेन्द्र सिंह , राहुल तोमर साहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *