दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतिका राजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का नया सचिव बनाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह के अंत में कुछ न्यायिक अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में परिवर्तन का आदेश दिया था। इसीक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का काम संभाल रहे अंकित वर्मा को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 11, फास्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन अतुल पाल को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 12, मुंसिफ शहर मीनल वर्मा को प्रोन्नत कर फॉस्ट ट्रैक कोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। मुंसिफ हवाली फराज हुसैन को न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर 22 आशुतोष मणि को मुंसिफ हवाली, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता गोंड को फास्ट ट्रैक कोर्ट जू डि महिला बनाया गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट जू डि महिला कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सौरभ कुमार को सिविल जज जू डि कोर्ट नंबर 15 बनाया गया है।
मंगलवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका राजन ने अगले महीने 22 फरवरी को शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के आयोजित होने वाले मेगा कैंप की तैयारी को लेकर विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *