
दैनिक भारत न्यूज
भारत-पाक संघर्ष के अलर्ट के चलते सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पुलिस कर्मियों को अब विषम परिस्थितियों में ही अवकाश दिया जाएगा।
शुक्रवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध अमित वर्मा ने भी इस तरह के आदेश जारी किया है। पहले से अवकाश पर गए पुलिस कर्मियों को भी बुलाने के आदेश दिए गए हैं। उनके भी अवकाश रद्द कर दिए गए हैं, उन्हें तत्काल पोस्प पर पहुंचने को कहा गया है। थाना, पुलिस लाइन तथा कमिश्नरेट के अन्य पुलिस दफ्तरों में अधिकारी अवकाश पर गए पुलिस कर्मियों को वापस लौटने के लिए सूचना दे रहे हैं। उधर, भारत-नेपाल से सटे जिलों में 150 से अधिक अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें कई मदरसे अवैध मिले जिन्हें ढहा दिया गया। जबकि कई मदरसों से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज में 205 अतिक्रमण हटवाये गए। श्रावस्ती में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई।
