दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निजामाबाद में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का रविवार को सुबह ग्यारह बजे एसीएमओ डॉक्टर उमा शरण पांडेय द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने आते ही सभी स्टॉफ की हाजिरी देखी तो सभी लोग उपस्थित मिले। उन्होंने दवाओं के रखरखाव और दवाओं का मिलान किया। एसीएमओ डॉक्टर उमा शरण पांडेय ने बताया कि आज मुख्यमंत्री आरोग्य मेला है। आज के दिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला रहता है और मरीजों का निःशुल्क उपचार, जॉच और दवा दी जाती है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से रानी की सराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निज़ामाबाद स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। जहां पर मरीजों इलाज चल रहा था और सभी स्टॉफ के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी रानी की सराय, डॉक्टर अजय कुमार जयसवाल, डॉक्टर सालमन आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *