दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
फर्जी तरीके से आनलाइन लोगों को घटिया सामान बेचने वाले मुख्य आरोपी को साइकर क्राइम थाना रानी की सराय ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर जेल भेजवा दिया।
बता दें कि एच. अहमद अब्दुल कद्दार निवासी 72 डी रेलवे फीडर रोड जनपद तेनकासी तमिलनाडु ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि किसी ने सोशल मीडिया ( Instagram, Youtube ) पर फर्जी मार्केटप्लेस पेज बनाकर महंगे लेदर शूज सस्ते दाम पर बेचने के नाम पर मुझसे पैसे अपने बैंक खाते में जमा करा लिया है और ऐसे ही इस व्यक्ति ने सैकड़ो लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी किया है।
उक्त शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध के सफल अनवारण एंव अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसपी अनुराग आर्य ने मामले की जांच साइबर थाना रानी की सराय को सौंपा। साइबर क्राइम थाने की पुलिस एएसपी अपराध विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। जांच में पता चला कि मो. अब्दुल्ला पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी म० न० 522 गुलामी का पूरा थाना कोतवाली आजमगढ़ यह फर्जीवाड़ा कर रहा है। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद रविवार को साइबर क्राइम थाना रानी की सराय विमल प्रकाश राय ने अपनी टीम के साथ आरोपी मो. अब्दुल्ला पुत्र बिस्मिल्लाह निवासी म० न० 522 गुलामी का पूरा थाना कोतवाली आजमगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया।

पूछताछ में उगला राजः
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त मो. अब्दुल्ला से उक्त अपराध के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया की मैं Btech किया हूँ। वेबसाइट डेवलपर का काम करता हूँ। पैसों के लालच में आकर मैं फेसबुक मार्केटप्लेस ऐप्स, Instagram, youtube चैनल्स व् whatsapp पर फर्जी SHOE HEAVEN के नाम से फर्जी पेज बनाकर उसका कैटलाग बनाकर डालता था। जिसको लोगों द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर जूतों व् बैग की डिजाइन देखकर मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजकर आर्डर बुक करते थे। मेरे द्वारा उन्हें पहले आर्डर हेतु ऑनलाइन पेमेंट करने हेतु कहा जाता था। जो मै QR कोड व UPI आईडी उनको भेजकर अपने व जानने वालों के बैंक खाता में जमा करता था। पैसा प्राप्त होने के बाद उन लोगों को मै ब्लाक कर देता था। और उनके जूतों की डिलीवरी ना कर उनके आर्डर के पैसे रख लेता था, और उनको फर्जी डिस्पैच बिल, कैश मेमो तैयार कर भेजकर धोखाधड़ी करता था। ऐसे ही मैं लगभग सैकड़ो लोगों के साथ ऑनलाइन धोखधड़ी करके अब तक करीब 10 लाख रुपया कमा चुका हुं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *