दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो

आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस मातबरगंज मुहल्ले में स्थित जिला महिला अस्पताल परिसर से एक चोर को गिरफ्तार की। आरोपी की निशानदेही पर अस्पताल से चोरी हुए दो सीसीटीवी कैमरा बरामद हुआ। जिसे वह घर पर छिपाकर रखा था।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय के मुताबिक सात दिसंबर को डा. विनय कुमार सिंह पुत्र स्व. राजनारायण सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नरही जनपद बलिया ने सूचना दिया था कि मैं जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हूँ। दिनांक छह दिसंबर की रात को अज्ञात चोरो ने चिकित्सालय के प्रथम तल में एसएनसीयू के सामने से सीसीटीवी कैमरे के तार को दिये व उसके सामने से जा रहे कोरीडोर से दो कैमरे चोरी कर लिये। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी न्यू कालोनी जमालपुर थाना सिधारी आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को उपनिरीक्षक सन्दीप कुमार शर्मा मय हमराहियान द्वारा वांछित अभियुक्त अशोक कुमार यादव पुत्र हरिवंश यादव निवासी न्यू कालोनी जमालपुर थाना सिधारी को महिला चिकित्सालय से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर न्यू कालोनी जमालपुर थाना सिधारी से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गये दो अदद सीसीटीवी कैमरे को बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *