दैनिक भारत न्यूज

बूढ़नपूर।
नगर पंचायत बूढ़नपुर के शेरवा गांव निवासी अभिनय निषाद व अभिनव निषाद ने गाजीपुर जिले के दिलदारनगर में आयोजित किक बॉक्सिंग में आजमगढ़ जिले का नाम रोशन किया। दोनों उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र हैं।
गाजीपुर के दिलदारनगर में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शेरवा गांव के जुड़वा सगे भाइयों ने किक बॉक्सिंग में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में दोनों भाई प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किए। इन छात्रों ने बताया कि किक बॉक्सिंग में हम लोगों ने कई बार प्रतिभाग किया। जिसमें आजमगढ़ जिले के 6 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रदेश के कोने कोने से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण क्षेत्र के इन होनहारों ने सिल्वर और गोल्डन मेडल प्राप्त कर आजमगढ़ जिले को प्रदेश भर में तीसरा स्थान दिलाने का गौरव प्राप्त किया। सोमवार को बुढ़नपुर चौक पर दोनों भाइयों का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पिता सुरेश बुढ़नपुर रोडवेज पर चाय की दुकान से परिवार चलाते हैं। उन्होंने अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही कहा कि अपने इन होनहारों को पठन-पाठन के साथ-साथ खेल में कोई अभाव महसूस नहीं होने दूंगा। अभिनव निषाद व अभिनय निषाद ने कड़ी मेहनत कर खेल के साथ साथ पढ़ाई में भी नाम रोशन करने की बात कही और कहा कि खेल से ही अपने भविष्य को संवारने का काम करेंगे। स्वागत करने वालों में शिक्षक महेश सिंह, सुरेश निषाद, रवि किरण, रामप्रवेश, लकी, मनीष, ईशांत आदि का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *