
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
राज्यसभा सांसद एवं आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह शुक्रवार को तहबरपुर रोड पर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल नेवादा पहुंचे। सांसद के विद्यालय में पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका अभिलाषा राय द्वारा उनका स्वागत आजमगढ़ की पहचान ब्लैक पॉटरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
तत्पश्चात वाद्ययंत्रों और परेड के छात्रों के चंद्रशेखर हाउस द्वारा सलामी दी गई। संजय सिंह का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अभिलाषा राय ने कहा कि, ” शिक्षा, शिक्षक, श्रम और श्रमिकों के ऊर्जा को समाज और राष्ट्र के निर्माण में समाहित करने की कोशिश को सदैव रेखांकित करने वाले सांसद का अपने विद्यालय प्रांगण में समस्त विद्यालय परिवार व प्रबंध तंत्र की ओर से स्वागत कर हम सभी गौरवान्वित महशूस कर रहे हैं।
उपस्थित छात्र छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि, ” प्यारे बच्चों शिक्षा आपके नागरिक बोध का मानक तय करती है, आपके शैक्षणिक जीवन को संवारने का जो प्रयास आपका विद्यालय एसएस पब्लिक स्कूल और उसकी प्रधानाध्यापिका अभिलाषा राय कर रही हैं। उसकी मैं मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं, आप सब खूब मेहनत से पढ़िए अपने परिवार का अपने विद्यालय का नाम रोशन करिए बहुत जल्द मैं आपके बीच पुनः उपस्थित होने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान राजेश यादव एडवोकेट, दीपक कुमार, विकेश राव, रिया राय, रत्नेश यादव, गीता गुप्ता समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सी. डबल्यू. विलियम द्वारा किया गया।
