
उनके साथ AAP कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रखेंगे उपवास
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी आजमगढ़ के कार्यकर्ता भी मेहता पार्क में अंबेडकर की मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रखेंगे। मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें। इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी। गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही है। पहले कार्यकर्ता 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं। यही नहीं पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ रैली भी मेरठ, गाजियाबाद और मऊ सहित सभी मण्डलों में आयोजित कर चुकी है। जिसने दिल्ली, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भी भाग लें चुके हैं।
जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा। उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी l आज के कार्यक्रम में कृपाशंकर पाठक , राजेश सिंह, राजेश यादव ,अनु राय ,उमेश यादव ,सतीश यादव, एडवोकेट एमपी यादव, अनिल यादव ,संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
