
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गड़ौली गांव में ननिहाल में रह रहा युवक बुधवार को फांसी लगाकर किया आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
जौनपुर जिले के चन्दवक थाना क्षेत्र के बोदरी हिसामपुर गांव निवासी विकास सिंह (22) पुत्र श्यामसुन्दर सिंह अपने नाना इन्द्रसेन सिंह के यहां गाड़ौली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जो बुधवार की दोपहर में भोजन करके कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द कर सोने चला गया। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर वाले उसे आवाज देते हुए कमरे में घूसे। अंदर विकास की लाश लटक रही थी। वह रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना से आवाक परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दिए। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घूसी और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
