दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के मढैया रसूलपुर के पास पीजीआई से लौट रहे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र रामविलास को गांव के मोड़ पर सुनसान पाकर बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने सीएससी मेंहनगर उठाकर ले गए। जहां से उन्हें गंभीर स्थित में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना गंभीरपुर क्षेत्र के अरारा गांव निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र रामविलास सिंह शुक्रवार को पीजीआई गए थे। वहां से वह अपने ननिहाल सिंहपुर चले गए। ननिहाल से रात्रि लगभग 10:00 बजे खाना खाकर अपने घर के लिए निकले और जैसे ही मेंहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास पहुंचे थे कि अज्ञात लोगों गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को पीएचसी मेंहनगर ले गई। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *